Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे बेहद गर्म, दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह

फिरोजाबाद में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे बेहद गर्म, दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह

फिरोजाबाद। जनपद में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान फिरोजाबाद समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्म हवाएं और अत्यधिक तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी दिखाई दीं और लोग तेज धूप से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर नजर आए।

मंगलवार और बुधवार को तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लू का असर सबसे अधिक देखा गया।

अस्पतालों में बढ़ने लगे गर्मी से प्रभावित मरीज

भीषण गर्मी के चलते अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द और बुखार जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और जरूरी होने पर ही धूप में निकलने की अपील की है। प्रशासन ने भी नागरिकों से लापरवाही न बरतने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने को कहा है।

29 मई के बाद मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार 29 मई के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। हल्की आंधी और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!