Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपी

मैनपुरी: किशनी CHC में खड़ी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

मैनपुरी: किशनी CHC में खड़ी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

फायर सर्विस और पुलिस की तत्परता से पाया गया आग पर काबू, अज्ञात कारणों से लगी आग

मैनपुरी जनपद के थाना किशनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में खड़ी एक निष्प्रयोज्य एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, CHC परिसर में खड़ी चार 102 एंबुलेंस में से एक में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें ऊंचाई तक उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, पास ही स्थित स्वास्थ्यकर्मियों के आवास की ओर आग बढ़ने से दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। फायर सर्विस की टीम करीब पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट: मोहित गुप्ता, ब्यूरो चीफ मैनपुरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!