Uncategorized
फिरोजाबाद: एनएच-19 पर कार और ट्रक में भीषण टक्कर, बड़ा हादसा टला

फिरोजाबाद: एनएच-19 पर कार और ट्रक में भीषण टक्कर, बड़ा हादसा टला
फिरोजाबाद जनपद के थाना टूंडला क्षेत्र अंतर्गत राजा का ताल चौकी इलाके में नेशनल हाईवे-19 पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बीआर होटल के समीप फिरोजाबाद की ओर से आ रही एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क पर कई बार घूम गई और उसका पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में चार लोग सवार थे।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी सवार सुरक्षित बच गए। किसी के घायल होने की भी सूचना नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




