Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorized

फिरोजाबाद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का शुभारंभ, विधायक मनीष असीजा ने दिखाई हरी झंडी

फिरोजाबाद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का शुभारंभ, विधायक मनीष असीजा ने दिखाई हरी झंडी

Oplus_16908288

 

“संस्कृति का स्वाभिमान, परम्पराओं का हो सम्मान” के संकल्प के साथ श्रद्धालुओं की यात्रा रवाना, जयकारों से गूंजा माहौल

खबर:

फिरोजाबाद। “संस्कृति का स्वाभिमान, परम्पराओं का हो सम्मान” के संकल्प के साथ जनपद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा ने मिनी बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को गंतव्य के लिए रवाना किया।

यात्रा के शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

सदर विधायक मनीष असीजा ने सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं हमारी सांस्कृतिक विरासत और आस्था को मजबूत करती हैं। यह यात्रा श्रद्धालुओं को भगवान सोमनाथ के दर्शन कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, उप जिलाधिकारी सुदर्शन कुमार तथा पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!