Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

शिकोहाबाद में एनएसयूआई का छात्र आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर छात्रों ने किया प्रदर्शन, गांधी पार्क पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

शिकोहाबाद में एनएसयूआई का छात्र आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Oplus_16908288

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर छात्रों ने किया प्रदर्शन, गांधी पार्क पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद में मंगलवार को एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के बैनर तले छात्र आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित किया गया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष यश दुबे के नेतृत्व में निकला यह मार्च नारायण महाविद्यालय से शुरू होकर नगर पालिका स्थित गांधी पार्क तक पहुंचा।

मार्च में बड़ी संख्या में छात्र हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पेपर लीक की घटनाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

गांधी पार्क पहुंचने पर छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद आयोजित सभा में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष यश दुबे ने कहा कि छात्र अपने अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए अब सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।

वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, कांग्रेस नेता चंद्रकांत यादव, सभासद समीम कुरैशी, आशीष तिवारी सहित कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

नोट: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगाए गए आरोप प्रदर्शनकारियों एवं संबंधित नेताओं के बयान हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में इस खबर में कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!