Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

सीवर टैंकर से टकराया ऑटो, एक की मौत, दो घायल

काम से घर लौट रहे मुकेश कुमार कठेरिया की हादसे में गई जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सीवर टैंकर से टकराया ऑटो, एक की मौत, दो घायल

काम से घर लौट रहे मुकेश कुमार कठेरिया की हादसे में गई जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित जी.डी. गोयनका स्कूल के सामने सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े नगर निगम के सीवर टैंकर से ऑटो टकरा गया, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।
मृतक की पहचान मुकेश कुमार कठेरिया (पुत्र अशोक कुमार कठेरिया) निवासी पचवान काशीराम कॉलोनी, थाना नारखी के रूप में हुई है। बताया गया कि मुकेश कुमार काम खत्म कर ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जी.डी. गोयनका स्कूल के सामने ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नगर निगम के सीवर टैंकर से जा टकराया।
हादसे में मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में ऑटो में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

मुकेश कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!