बाराबंकी को विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹542 करोड़ की 82 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
रामनगर और दरियाबाद विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, लाभार्थियों को आवास की चाबी, चेक, प्रमाण-पत्र और टूल-किट वितरित; सरकार ने विकास और जनकल्याण की प्रतिबद्धता दोहराई।

बाराबंकी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी जनपद के रामनगर एवं दरियाबाद विधानसभा क्षेत्रों को विकास की बड़ी सौगात देते हुए ₹542 करोड़ से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बेहतर विकास का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक, आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी तथा स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों को टूल-किट भी वितरित की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माँ सरयू और ‘आदि गंगा’ के रूप में विख्यात माँ गोमती के आशीर्वाद से पावन बाराबंकी की धरती निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए हर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, आवास और रोजगार जैसे सभी क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश का प्रत्येक नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने बाराबंकी के नागरिकों को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं जनपद के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।