Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद पुलिस की सराहनीय पहल: सड़क सुरक्षा के लिए शुरू हुआ “हेलमेट बैंक”, बिना हेलमेट चालकों को मिलेगा अस्थायी हेलमेट

फिरोजाबाद पुलिस की सराहनीय पहल: सड़क सुरक्षा के लिए शुरू हुआ “हेलमेट बैंक”,

बिना हेलमेट चालकों को मिलेगा अस्थायी हेलमेट

आदित्य लांग्हे के निर्देशन में फिरोजाबाद पुलिस ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय और अभिनव पहल करते हुए जनपद में “हेलमेट बैंक” व्यवस्था की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को कम करना है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत एवं क्षेत्राधिकारी यातायात तेजश त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी यातायात महेश कुमार व यातायात पुलिस टीम द्वारा इस व्यवस्था को जनपद के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में लागू किया गया। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित हेलमेट बैंकों का विधिवत उद्घाटन किया।

पुलिस द्वारा शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत जो दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के यात्रा करते पाए जाएंगे, उन्हें नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराने के बाद अस्थायी रूप से हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। बाद में चालक अपना स्वयं का हेलमेट पहनकर हेलमेट बैंक से लिया गया हेलमेट वापस करेंगे।

इन स्थानों पर स्थापित किए गए हेलमेट बैंक

राजा का ताल पुलिस चौकी, थाना टूण्डला – 100 हेलमेट

थाना पचोखरा – 100 हेलमेट

संतजनू बाबा चौकी, थाना शिकोहाबाद – 100 हेलमेट

पाढ़म पुलिस चौकी, थाना जसराना – 100 हेलमेट

कठफोरी चौकी, थाना सिरसागंज – 100 हेलमेट

थाना नसीरपुर – 100 हेलमेट

फिरोजाबाद यातायात पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। साथ ही पुलिस ने समाजसेवियों और आम नागरिकों से भी इस जनहितकारी अभियान में सहयोग की अपील की है। इच्छुक नागरिक हेलमेट बैंक में हेलमेट दान कर सड़क सुरक्षा अभियान को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

यह पहल न केवल सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि लोगों की जान बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम भी साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!