
फिरोलखनऊ में अधिवक्ताओं पर कथित पुलिस लाठीचार्ज की न्यायिक जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापनजाबाद बार एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार, लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा
लखनऊ में अधिवक्ताओं पर कथित पुलिस लाठीचार्ज की न्यायिक जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद
लखनऊ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए कथित बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस मामले को लेकर बार एसोसिएशन की आम सभा आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए न्यायिक जांच की मांग उठाई।
अधिवक्ताओं ने कहा कि 17 मई को लखनऊ में निहत्थे अधिवक्ताओं पर किया गया लाठीचार्ज बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे अधिवक्ताओं के साथ पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया, जिससे पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।
विरोध स्वरूप बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के समस्त अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया और कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए घटना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।




