Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय पहुंचे डीएम संतोष कुमार शर्मा, बच्चों संग किया भोजन

विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर दिए जरूरी निर्देश

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय पहुंचे डीएम संतोष कुमार शर्मा, बच्चों संग किया भोजन

विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर दिए जरूरी निर्देश

फिरोजाबाद। जिले में संचालित शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बच्चों के बीच बैठकर उनके साथ भोजन भी किया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या, शिक्षकों की उपस्थिति तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर भी बातचीत की गई।

 

मेस में भोजन की गुणवत्ता परखी

जिलाधिकारी ने विद्यालय के मेस का निरीक्षण कर वहां तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराए जाने की स्थिति देखी। उन्होंने पूरी, सब्जी, पनीर सहित अन्य भोजन की गुणवत्ता की जांच की और बच्चों के साथ बैठकर लंच किया। साथ ही विद्यालय में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता भी परखी।

 

आवासीय विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

डीएम ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के अलावा जिले के अन्य कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों के रहने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यदि विद्यालय परिसर अथवा भवन के ऊपर से बिजली के ढीले या खुले तार गुजर रहे हैं तो उन्हें तत्काल हटवाया जाए। जर्जर भवनों को चिन्हित कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के मानक पूरे करने पर जोर

 

जिलाधिकारी ने परिषदीय एवं अन्य विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के सभी मानकों को शत-प्रतिशत पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।

बच्चों ने संवाद के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं और भोजन को लेकर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक परिवेश उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

 

Pink City Times | PCT News

खबर वही, जो जनता से जुड़ी हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!