क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़
फिरोजाबाद: 12 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा हादसा, भीषण बारिश में मकान की छत गिरी, तीन लोग गंभीर घायल
लगातार बारिश से जर्जर मकान ढहा, पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

फिरोजाबाद: 12 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा हादसा, भीषण बारिश में मकान की छत गिरी, तीन लोग गंभीर घायल
लगातार बारिश से जर्जर मकान ढहा, पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
फिरोजाबाद। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच गुरुवार को 12 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा हादसा सामने आया। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के रुकनपुर गांव में भीषण बारिश के चलते एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय छत के नीचे मौजूद तीन लोग उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है तथा क्षेत्र में अन्य जर्जर मकानों पर भी नजर रखी जा रही है।




