Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: शिकोहाबाद तहसील में भड़के अधिवक्ता, मंत्री के पुत्र की रजिस्ट्री की सूचना पर पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का पुतला फूंका

ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में 18वें दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

फिरोजाबाद: शिकोहाबाद तहसील में भड़के अधिवक्ता, मंत्री के पुत्र की रजिस्ट्री की सूचना पर पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का पुतला फूंका

Oplus_16908288

ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में 18वें दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। जनपद में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार 18वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को शिकोहाबाद तहसील परिसर में जिले की पांचों तहसीलों के अधिवक्ताओं का संयुक्त धरना-प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान मंत्री के पुत्र द्वारा जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने की सूचना मिलने पर अधिवक्ताओं का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंक दिया।

Oplus_16908288

धरने में मौजूद अधिवक्ताओं का आरोप था कि जब पूरे जनपद के अधिवक्ता पिछले 18 दिनों से ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में रजिस्ट्रियों का बहिष्कार कर रहे हैं, ऐसे समय में मंत्री के पुत्र सुमित प्रताप सिंह की रजिस्ट्री होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है, जबकि प्रभावशाली लोगों के कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।

Oplus_16908288

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पर्यटन मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कुछ समय के लिए तहसील परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
धरने में शामिल अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा तथा इसे प्रदेशव्यापी स्वरूप देने पर भी विचार किया जाएगा।
अधिवक्ताओं का कहना है कि उनका आंदोलन ई-रजिस्ट्री व्यवस्था में सुधार और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए है। जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक न्यायिक कार्यों का बहिष्कार और आंदोलन जारी रहेगा।
बाइट: चन्द्रकांत यादव, अधिवक्ता
बाइट: अन्य अधिवक्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!