Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

50 हजार का इनामी गैंगस्टर लखन STF और सिरसागंज पुलिस के हत्थे चढ़ा, डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार

50 हजार का इनामी गैंगस्टर लखन STF और सिरसागंज पुलिस के हत्थे चढ़ा, डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार

 

उखरेण्ड कट के पास संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया इनामी अपराधी, गैंगस्टर एक्ट समेत हत्या, आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य गंभीर मामलों में दर्ज हैं 21 मुकदमे।

फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसागंज पुलिस और एसटीएफ आगरा फील्ड यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर लखन को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के मामले में इनाम घोषित था और वह पुलिस की तलाश में था।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस एवं एसटीएफ फील्ड यूनिट आगरा की संयुक्त टीम ने उखरेण्ड कट, चौकी कठफोरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी लखन पुत्र महेन्द्र गिहार, निवासी गिहार कॉलोनी, थाना सिरसागंज, को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में 50 हजार रुपये का इनामी था। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी लखन के खिलाफ फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा और इटावा जनपदों के विभिन्न थानों में कुल 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी, हत्या, मारपीट, सरकारी आदेश की अवहेलना, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना सिरसागंज के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के साथ एसटीएफ फील्ड यूनिट आगरा के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और वांछित तथा इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!