बकरीद को लेकर मैनपुरी प्रशासन अलर्ट, सड़कों पर नमाज़ और अवैध कुर्बानी पर सख्ती
शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिलेभर में जारी किए गए दिशा-निर्देश, पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात
बकरीद को लेकर मैनपुरी प्रशासन अलर्ट, सड़कों पर नमाज़ और अवैध कुर्बानी पर सख्ती

शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिलेभर में जारी किए गए दिशा-निर्देश, पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात
मैनपुरी। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मैनपुरी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन ने जिलेभर में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बकरीद को लेकर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों और सेंट्रल पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर ली गई हैं। बैठकों में विभिन्न धर्मों के प्रबुद्ध और मौजिज लोगों ने हिस्सा लिया तथा प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।
सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ की अनुमति नहीं
प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ अदा नहीं की जाएगी। नमाज़ केवल निर्धारित स्थानों और मस्जिदों में ही संपन्न कराई जाएगी।
अवैध और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक
बकरीद के दौरान गोवंश समेत किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि कुर्बानी केवल निर्धारित और पारंपरिक स्थानों पर ही की जाए।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात
त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी लगाई गई है ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।
साफ-सफाई और कचरा निस्तारण के निर्देश
नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहार के दौरान कचरा निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्रशासन की लोगों से अपील
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए भाईचारे, सौहार्द और अमन-चैन के साथ बकरीद का त्योहार मनाएं।
वाइट – एसपी गणेश प्रसाद शाह
रिपोर्ट – मोहित गुप्ता, मैनपुरी




