Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीलोकल न्यूज़

टूंडला में आरपीएफ का जागरूकता अभियान, सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

प्रवीण वशिष्ठ ने लोगों को रेल सुरक्षा और सावधानियों के प्रति किया जागरूक

टूंडला में आरपीएफ का जागरूकता अभियान, सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

प्रवीण वशिष्ठ ने लोगों को रेल सुरक्षा और सावधानियों के प्रति किया जागरूक

रिपोर्ट (टूंडला से अनुज):
टूंडला रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यात्रियों और आम लोगों को रेल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।
आरपीएफ के प्रवीण वशिष्ठ ने अभियान के दौरान लोगों को ट्रेन की गति, प्लेटफॉर्म पर सावधानी बरतने और चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने के खतरों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सभी को सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
इस दौरान यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार न करने, ओवरब्रिज का उपयोग करने और संदिग्ध वस्तु दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील भी की गई।
आरपीएफ के इस अभियान का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाकर रेल हादसों को रोकना है। अभियान के दौरान यात्रियों ने भी इसे सराहा और सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!