मुख्य आरक्षी की ईमानदारी ने जीता दिल, मोबाइल के साथ 10 ग्राम सोने का सिक्का भी लौटाया
रास्ते में मिला था वीवो मोबाइल, कवर में रखा था सोने का सिक्का; पुलिसकर्मी ने असली मालिक की तलाश कर सामान किया सुपुर्द

मुख्य आरक्षी की ईमानदारी ने जीता दिल, मोबाइल के साथ 10 ग्राम सोने का सिक्का भी लौटाया
रास्ते में मिला था वीवो मोबाइल, कवर में रखा था सोने का सिक्का; पुलिसकर्मी ने असली मालिक की तलाश कर सामान किया सुपुर्द
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए रास्ते में मिले मोबाइल फोन और उसके कवर में रखे 10 ग्राम वजन के सोने के सिक्के को उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल वापस कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना दक्षिण क्षेत्र की नई बस्ती, जैन मंदिर निवासी त्रिलोकी नाथ स्वर्णकार पुत्र प्रेमचन्द्र वर्मा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे मोटरसाइकिल से शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी जेब से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन रास्ते में गिर गया। मोबाइल के कवर में 10 ग्राम वजन का सोने का सिक्का भी रखा हुआ था।
इसी दौरान थाना उत्तर में तैनात मुख्य आरक्षी 409 राकेश कुमार को मोबाइल फोन रास्ते में पड़ा मिला। उन्होंने मोबाइल को सुरक्षित रखते हुए उसके वास्तविक स्वामी की जानकारी जुटाई और उन्हें थाने पर बुलाया।
इसके बाद प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर रवि त्यागी एवं मुख्य आरक्षी राकेश कुमार ने मोबाइल फोन तथा उसके कवर में रखा 10 ग्राम का सोने का सिक्का त्रिलोकी नाथ स्वर्णकार को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
कीमती सामान वापस मिलने पर त्रिलोकी नाथ स्वर्णकार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए फिरोजाबाद पुलिस और मुख्य आरक्षी राकेश कुमार का आभार जताया।
फिरोजाबाद पुलिस ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ ईमानदारी, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
PCT News
फिरोजाबाद पुलिस — सेवा, सुरक्षा और विश्वास के प्रति सदैव प्रतिबद्ध।




