Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: मक्खनपुर पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

सघन चेकिंग अभियान के दौरान विपिन और लवकुश दबोचे गए, न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई जारी

फिरोजाबाद: मक्खनपुर पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

सघन चेकिंग अभियान के दौरान विपिन और लवकुश दबोचे गए, न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई जारी

खबर:
फिरोजाबाद जनपद के थाना मक्खनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 92/26 धारा 74, 127(2), 351(2), 352 बीएनएस एवं धारा 9(m)/10 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्तों की तलाश में अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने विपिन उर्फ विपेन्द्र कुमार पुत्र नीरज उर्फ पाण्डेय और लवकुश पुत्र राजेश, निवासी ग्राम जरारी यादव, थाना मक्खनपुर को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
विपिन उर्फ विपेन्द्र कुमार पुत्र नीरज उर्फ पाण्डेय निवासी ग्राम जरारी यादव थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद
लवकुश पुत्र राजेश निवासी ग्राम जरारी यादव थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा
उप निरीक्षक यश कुमार
हेड कांस्टेबल शिवकुमार
कांस्टेबल प्रेम सिंह
कांस्टेबल दाऊदयाल
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!