सावन के दूसरे सोमवार को भी लक्की अतुर्रा फाउंडेशन का निशुल्क सेवा शिविर जारी
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को जलपान, फल, चाय व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर की सेवा

सावन के दूसरे सोमवार को भी लक्की अतुर्रा फाउंडेशन का निशुल्क सेवा शिविर जारी
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को जलपान, फल, चाय व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर की सेवा
जसराना। सावन माह के पावन अवसर पर लक्की अतुर्रा फाउंडेशन द्वारा आयोजित निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन सावन के दूसरे सोमवार को भी जारी रहा। फाउंडेशन के अध्यक्ष लोधी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम ने शिव मंदिरों की ओर जा रहे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की निस्वार्थ भाव से सेवा की।
शिविर में श्रद्धालुओं के लिए जलपान, फल, चाय एवं चिकित्सा सुविधा सहित आवश्यक सेवा सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई गई। तेज धूप और यात्रा की थकान के बीच शिविर में मिल रही सुविधाओं से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को राहत मिली।
फाउंडेशन के अध्यक्ष लोधी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के साथ जनसेवा का भी अवसर है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की हर संभव मदद करना है। उन्होंने बताया कि सावन के पूरे महीने सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा जारी रखी जाएगी।
शिविर के आयोजन में फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद व अन्य सेवा सामग्री वितरित की। स्थानीय नागरिकों और कांवड़ियों ने फाउंडेशन के इस सेवाभावी प्रयास की सराहना की।
PCT News Digital




