यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा जनपद

महिला स्वयं सहायता समूहों ने तैयार किए तिरंगे, घर-घर तिरंगा फहराने को लेकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में दिखा उत्साह

फिरोजाबाद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा जनपद

 

महिला स्वयं सहायता समूहों ने तैयार किए तिरंगे, घर-घर तिरंगा फहराने को लेकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में दिखा उत्साह

 

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद फिरोजाबाद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का औपचारिक शुभारंभ राष्ट्रभक्ति और उत्साह के वातावरण में किया गया। अभियान को लेकर जिले के बच्चों, युवाओं, महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बड़े पैमाने पर उच्च गुणवत्ता वाले तिरंगे तैयार किए गए हैं। इससे जहां आम नागरिकों को आसानी से तिरंगा उपलब्ध हो रहा है, वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार और आजीविका का अवसर भी मिल रहा है।

 

घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मान के साथ फहराया जा रहा तिरंगा

 

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के नागरिक अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं। बड़ी संख्या में युवा और नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। साथ ही आधिकारिक पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तिरंगे को प्रोफाइल पिक्चर के रूप में लगाकर राष्ट्रध्वज के प्रति अपनी निष्ठा और देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं।

स्कूलों और संस्थानों में भी आयोजित हो रहे कार्यक्रम

 

अभियान के तहत विद्यालयों, शासकीय भवनों और निजी संस्थानों में तिरंगा फहराने के साथ-साथ स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़े विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ध्वज संहिता के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

डीएम ने की अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

 

जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने समस्त जनपदवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपने घर, दुकान और कार्यस्थल पर पूर्ण सम्मान एवं ध्वज संहिता का पालन करते हुए तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग इस राष्ट्रीय पर्व में सहभागी बनें और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर जनपद को गौरवान्वित करें।

 

PCT News Digital | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!