Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

मुआवजा न मिलने पर भड़के किसान, हाईवे पर धरना देकर किया प्रदर्शन

चार मई को होगी जमीन की पैमाइश, मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

मुआवजा न मिलने पर भड़के किसान, हाईवे पर धरना देकर किया प्रदर्शन

Oplus_16908288

चार मई को होगी जमीन की पैमाइश, मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

Oplus_16908288

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में किसानों और किसान यूनियन का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने नेशनल हाईवे उन्नीस पर बालाजी मंदिर के पास धरना देकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

किसानों का आरोप है कि वर्ष दो हजार तीन के आसपास जब फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ था, उस समय उनकी जमीन का पूरा मुआवजा नहीं दिया गया और एक किस्त अब तक बकाया है। इसके बाद सिक्सलेन निर्माण के दौरान भी जमीन का अधिग्रहण बिना मुआवजा दिए कर लिया गया। अब फ्लाईओवर निर्माण में भी लगातार बिना मुआवजा दिए जमीन ली जा रही है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

किसान यूनियन के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और हाईवे किनारे धरना शुरू कर दिया। किसानों ने साफ कहा कि जब तक उनकी जमीन का पूरा मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरने की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया है कि चार मई को जमीन की पैमाइश कराई जाएगी, जिसके बाद ही हाईवे के शेष कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!