यूपीराज्यलोकल न्यूज़

हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से घर, कार्यालय और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा तिरंगा सेल्फी साझा करने की अपील की

हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 

जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से घर, कार्यालय और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा तिरंगा सेल्फी साझा करने की अपील की

 

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की।

 

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा अभियान है। तिरंगा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रतीक है।

 

उन्होंने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया। साथ ही नागरिकों से तिरंगे के साथ अपनी ‘तिरंगा सेल्फी’ लेकर संबंधित आधिकारिक माध्यम पर साझा करने और सामाजिक माध्यमों पर भी पोस्ट करने की अपील की।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को बढ़ावा देना है।

 

उन्होंने जनपद फिरोजाबाद के सभी नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा करते समय #हरघर तिरंगा का प्रयोग करने की अपील की।

 

— पीसीटी न्यूज़ डिजिटल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!