Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम और एसएसपी ने किया ताजिया रूट का निरीक्षण

शिकोहाबाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ड्रोन और सोशल मीडिया निगरानी के दिए निर्देश

मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम और एसएसपी ने किया ताजिया रूट का निरीक्षण

शिकोहाबाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ड्रोन और सोशल मीडिया निगरानी के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के ताजिया रूट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्ग, संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

प्रशासन ने मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ताजिया जुलूस एवं उसके रूट की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी कड़ी नजर

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया सेल द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्टों पर तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अफवाहों से बचने की अपील

जिला प्रशासन एवं पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध सूचना या घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने की भी अपील की गई है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध

फिरोजाबाद पुलिस एवं जिला प्रशासन ने कहा है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!