बेंगलुरु में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों को दिया उत्तर प्रदेश में निवेश का आमंत्रण
UP Global Growth Dialogue 2026' के इंडस्ट्री लीडर्स रोडशो में बोले सीएम योगी – नया उत्तर प्रदेश निवेश, नवाचार और उद्यमिता का सबसे बड़ा केंद्र

बेंगलुरु में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों को दिया उत्तर प्रदेश में निवेश का आमंत्रण
‘UP Global Growth Dialogue 2026’ के इंडस्ट्री लीडर्स रोडशो में बोले सीएम योगी – नया उत्तर प्रदेश निवेश, नवाचार और उद्यमिता का सबसे बड़ा केंद्र
बेंगलुरु में आयोजित ‘Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026’ के अंतर्गत इंडस्ट्री लीडर्स रोडशो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विकास यात्रा, निवेश-अनुकूल नीतियों, मजबूत आधारभूत संरचना और सुशासन आधारित औद्योगिक वातावरण को देश-विदेश के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नया उत्तर प्रदेश निवेश, नवाचार और उद्यमिता के लिए असीम संभावनाओं का प्रदेश बन चुका है। उन्होंने निवेशकों को उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी नीतियां और सुरक्षित कारोबारी माहौल उपलब्ध करा रही है।
सीएम योगी ने प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स सुविधाओं और निवेशकों के लिए लागू की गई विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।




