रामगढ़ पुलिस का एक्शन: दो शातिर बदमाश अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, लंबा आपराधिक इतिहास आया सामने
चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से दबोचे गए रिहान उर्फ टाटा और फैजान, दोनों के खिलाफ दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे

फिरोजाबाद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से दो शातिर अभियुक्तों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अजीम भाई की पुलिया के पास से रिहान उर्फ टाटा पुत्र नसरुद्दीन निवासी 60 फुटा रोड, काली मंदिर के पास, कश्मीरी गेट को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रिहान पर एनडीपीएस एक्ट, चोरी और अन्य अपराधों के कुल आठ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना रामगढ़ पुलिस ने हरी दरगाह के पास से फैजान पुत्र बॉबी परवेज को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। फैजान के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों गिरफ्तारियां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अवैध असलाह विरोधी अभियान के तहत की गई हैं। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
रामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।