क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

थाना रामगढ़ पुलिस ने 125 शस्त्र मुकदमों के माल का कराया विनष्टीकरण

न्यायालय के आदेश पर 58 चाकू, 67 तमंचे और कारतूस किए गए नष्ट; कार्रवाई की कराई गई वीडियोग्राफी

थाना रामगढ़ पुलिस ने 125 शस्त्र मुकदमों के माल का कराया विनष्टीकरण

न्यायालय के आदेश पर 58 चाकू, 67 तमंचे और कारतूस किए गए नष्ट; कार्रवाई की कराई गई वीडियोग्राफी

 

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने अवैध शस्त्रों से संबंधित 125 मुकदमों में जब्त किए गए माल का न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विनष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई 22 अगस्त 2026 को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई।

पुलिस के अनुसार, थाना रामगढ़ में पंजीकृत 125 विभिन्न शस्त्र अधिनियम के मुकदमों से संबंधित माल में 58 चाकू, 67 तमंचे, 69 जिंदा कारतूस व 13 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 21 जिंदा और 6 खोखा कारतूस 12 बोर शामिल थे।

 

माननीय न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एफटीसी/एसीजेएम, फिरोजाबाद के 11 अगस्त 2026 के आदेश के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, निरीक्षक अपराध शमीम और एचएम 700 उमेश चन्द्र की मौजूदगी में माल का विनष्टीकरण कराया गया।

पुलिस के मुताबिक पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई, ताकि प्रक्रिया का विधिवत रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।

 

कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी

 

– क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह

– प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, थाना रामगढ़

– निरीक्षक अपराध शमीम, थाना रामगढ़

– एचएम 700 उमेश चन्द्र, थाना रामगढ़

 

Pink City Times | PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!