यूपीराज्यलोकल न्यूज़

बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, झलकारी बाई यूथ क्लब ने बांटी निःशुल्क शिक्षण सामग्री

इंद्रपुरी स्थित LARVI शिशु पाठशाला में बच्चों के बीच पहुंची मदद, शिक्षा के प्रति बढ़ाया उत्साह

बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, झलकारी बाई यूथ क्लब ने बांटी निःशुल्क शिक्षण सामग्री

 

इंद्रपुरी स्थित LARVI शिशु पाठशाला में बच्चों के बीच पहुंची मदद, शिक्षा के प्रति बढ़ाया उत्साह

 

फिरोजाबाद। मोहल्ला इंद्रपुरी में संचालित LARVI शिशु पाठशाला में वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब द्वारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

 

इस दौरान बच्चों को शिक्षण सामग्री मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और ऐसे छोटे-छोटे प्रयास बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कार्यक्रम में वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब के अध्यक्ष मोहन शंखवार, कोषाध्यक्ष गायत्री शंखवार, बाल प्रेरक मनु दीदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

एक अच्छी पहल—बच्चों की शिक्षा के लिए एक कदम, बेहतर भविष्य की ओर।

 

Pink City Times | PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!