कांवड़ मार्ग का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा
टूंडला चौराहा से निहाल सिंह की पुलिया तक कांवड़ मार्ग और शिविरों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कांवड़ मार्ग का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

टूंडला चौराहा से निहाल सिंह की पुलिया तक कांवड़ मार्ग और शिविरों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फिरोजाबाद। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने रविवार को थाना टूंडला एवं थाना पचोखरा क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने टूंडला चौराहा से निहाल सिंह की पुलिया तक टूंडला-एटा मार्ग पर कांवड़ मार्ग और कांवड़ शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और बैरिकेडिंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतर्कता भी जांची गई।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया।

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। फिरोजाबाद पुलिस एवं प्रशासन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
Pink City Times | PCT News




