Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

भाजपा नेता राजकुमार चाहर का बड़ा बयान शिफ्ट में सो सकते हैं तो शिफ्ट में नमाज भी पढ़ सकते हैं

आगरा से फतेहपुर सीकरी सांसद ने पेट्रोल डीजल बिजली संकट और बकरीद को लेकर मीडिया से की खुलकर बात

भाजपा नेता राजकुमार चाहर का बड़ा बयान शिफ्ट में सो सकते हैं तो शिफ्ट में नमाज भी पढ़ सकते हैं

Oplus_16908288

आगरा से फतेहपुर सीकरी सांसद ने पेट्रोल डीजल बिजली संकट और बकरीद को लेकर मीडिया से की खुलकर बात

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के जिला प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे आगरा से फतेहपुर सीकरी सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी

इस दौरान उन्होंने सड़क पर नमाज पढ़ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों बिजली संकट और आगामी बकरीद को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए सरकार का पक्ष रखा

ईरान अमेरिका युद्ध का असर पूरी दुनिया पर

पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते दामों पर बोले राजकुमार चाहर

लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि पूरी दुनिया इस समय अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों की चुनौती का सामना कर रही है

उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालातों का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है जिसमें भारत भी शामिल है उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे उस समय पूरी दुनिया ने कठिन दौर देखा था वैसे ही मौजूदा हालात भी वैश्विक चुनौती हैं

राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इन परिस्थितियों का सामना करेगा और लोगों से आवश्यकता पड़ने पर ही ईंधन के उपयोग की अपील की

साइकिल से विकसित भारत नहीं बन सकता

अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद का पलटवार

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतों पर दिए गए साइकिल बेहतर है वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजकुमार चाहर ने कहा कि अखिलेश यादव के भीतर अभी तक परिपक्वता नहीं आई है

उन्होंने कहा कि दुनिया आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और केवल साइकिल से देश को विकसित नहीं बनाया जा सकता उन्होंने कहा कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए सभी संसाधनों और साधनों का उपयोग जरूरी है

योगी सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने में गंभीर

यूपी में बिजली संकट और प्रदर्शन पर दी प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट और कई शहरों में लोगों के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विषय को गंभीरता से लिया है

उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने बिजली व्यवस्था को लेकर बैठक भी की थी और आने वाले समय में प्रदेश के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली व्यवस्था देने का काम सरकार करेगी

सड़क पर नमाज और कुर्बानी ठीक नहीं

बकरीद को लेकर मुस्लिम समाज से की अपील

आगामी बकरीद के त्योहार को लेकर राजकुमार चाहर ने कहा कि मुस्लिम समाज की अपनी धार्मिक परंपराएं हैं लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर नमाज और कुर्बानी करना उचित नहीं है

उन्होंने कहा कि यदि लोगों की संख्या अधिक है तो शिफ्ट में नमाज अदा की जा सकती है इसी दौरान उन्होंने कहा कि जब लोग शिफ्ट में सो सकते हैं तो शिफ्ट में नमाज भी पढ़ सकते हैं

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क पर नमाज और कुर्बानी को लेकर सरकार का रुख सही है

राजनीतिक बयान से गर्माई सियासत

भाजपा सांसद राजकुमार चाहर के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं सड़क पर नमाज और बकरीद को लेकर दिए गए उनके बयान को लेकर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!