टूण्डला पुलिस ने चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसी के तांबे के तार और ₹4,240 बरामद
फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एसी के 3.29 किलोग्राम तांबे के तार तथा चोरी के तार बेचकर प्राप्त ₹4,240 की नकदी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रेस्ट कैम्प में खाली पड़े खंडहर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निरहुआ पुत्र कल्लू, निवासी प्रयागराज, हाल निवासी नगला रामकिशन के सामने झुग्गी-झोपड़ी, थाना टूण्डला तथा नाजुक पुत्र रवि, निवासी रायबरेली, हाल निवासी नगला रामकिशन के सामने झुग्गी-झोपड़ी, थाना टूण्डला के रूप में हुई है।
दोनों अभियुक्त थाना टूण्डला में दर्ज मु0अ0सं0 399/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में वांछित बताए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
बरामदगी
– 3.29 किलोग्राम एसी के तांबे के तार।
– चोरी के तार बेचकर प्राप्त ₹4,240 नकद।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार, कांस्टेबल मोहन सिंह, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल आशीष राजपूत थाना टूण्डला पुलिस टीम में शामिल रहे।
Pink City Times | PCT News
स्थानीय खबरों की सटीक और विश्वसनीय जानकारी