फिरोजाबाद में बंद मकान में भीषण आग, सिलेंडर फटने से 8 लोग गंभीर रूप से झुलसे
शिकोहाबाद क्षेत्र की सत्तार बाजे वाली गली में हादसा, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
फिरोजाबाद में बंद मकान में भीषण आग, सिलेंडर फटने से 8 लोग गंभीर रूप से झुलसे

शिकोहाबाद क्षेत्र की सत्तार बाजे वाली गली में हादसा, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

फिरोजाबाद:
जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सत्तार बाजे वाली गली में स्थित एक बंद पड़े मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा मकान आग की लपटों में घिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग के दौरान मकान में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
इस घटना में विस्फोट की चपेट में आकर करीब 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।




