यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: लगातार बारिश में 33 केवी बिजली का पोल मकान पर गिरा, पूरे घर में दौड़ा करंट, बड़ा हादसा टला

नगला पचिया में हुई घटना, सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कर स्थिति संभाली, पोल हटाने और आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला पचिया इलाके में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 33 केवी इंडस्ट्रियल एस्टेट फीडर का एक विद्युत पोल अचानक एक मकान के ऊपर गिर गया, जिससे पूरे मकान में करंट दौड़ गया और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और एहतियातन संबंधित फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। समय रहते बिजली काटे जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल विद्युत विभाग की टीम मौके पर पोल हटाने, क्षतिग्रस्त लाइन को सुरक्षित करने तथा बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के कार्य में जुटी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बारिश के मौसम में जर्जर विद्युत पोलों और लाइनों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!