Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

नेशनल हाईवे नौशहरा पर हादसा, शादी समारोह में जा रहे थे दोनों; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

Oplus_16908288
नेशनल हाईवे नौशहरा पर हादसा, शादी समारोह में जा रहे थे दोनों; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
Oplus_16908288

फिरोजाबाद / शिकोहाबाद (रिपोर्ट):
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन या पशु से टकराकर बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार, रंजीत (42) पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नगला धरा थाना एत्मादपुर अपने चाचा आकाश (40) पुत्र सौदान सिंह के साथ बाइक से सिरसागंज के अखरंड में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे के नौशहरा के पास पहुंची, तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन या पशु से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि रंजीत की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
इस संबंध में एसआई मनमोहन शर्मा ने बताया कि बाइक किसी अज्ञात वाहन या पशु से टकराई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजन मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!