Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

460 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, रसूलपुर पुलिस की कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज, एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

460 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, रसूलपुर पुलिस की कार्रवाई

 

आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज, एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

 

फिरोजाबाद, 8 सितम्बर। थाना रसूलपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 460 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान प्रशांत उर्फ जैकी पुत्र महीपाल गुप्ता, निवासी गुरुदेव नगर, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

 

पुलिस टीम ने 7 सितम्बर 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान यश बाबा गैस गोदाम के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।

 

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना रसूलपुर में मु0अ0सं0 458/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

 

पुलिस द्वारा जारी आपराधिक इतिहास के अनुसार प्रशांत उर्फ जैकी के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 12 अभियोग दर्ज बताए गए हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, यूपी गुंडा एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।

 

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

 

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशान्त कुमार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चक्रदमन पाराशर और कांस्टेबल प्रिशराज कम्बोज शामिल रहे।

 

बरामदगी: 460 ग्राम अवैध गांजा।

 

PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!