फिरोजाबाद: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई जनजागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश
कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर किया जनजागरूक, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प

फिरोजाबाद: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई जनजागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश
कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर किया जनजागरूक, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प
फिरोजाबाद। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के निर्देशानुसार संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को 200 शैय्या ए.एस.एम.सी. चिकित्सालय परिसर, फिरोजाबाद में नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
यह कार्यक्रम डॉ. (प्रो.) पीकेश कुमार, प्राचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. अनामिका सिंह प्रधान (नर्सिंग ट्यूटर) ने किया।
रैली में डॉ. अरुशिखा (मनोचिकित्सा विभाग), श्री राजेश मेहरा (नर्सिंग ट्यूटर) तथा श्री रोहित कैन (नर्सिंग विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस दौरान कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी संदेशों वाली तख्तियां लेकर रैली निकाली और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने “नशा मुक्त भारत” का संदेश देते हुए समाज को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना, नशे के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।




