नारी शक्ति मिशन में महिलाओं ने उठाईं जलभराव, गंदगी और जल निकासी की समस्याएं
महिलाओं ने कहा- जलभराव से बच्चों की पढ़ाई और आम लोगों का आवागमन प्रभावित, स्थायी जल निकासी की मांग

नारी शक्ति मिशन में महिलाओं ने उठाईं जलभराव, गंदगी और जल निकासी की समस्याएं
महिलाओं ने कहा- जलभराव से बच्चों की पढ़ाई और आम लोगों का आवागमन प्रभावित, स्थायी जल निकासी की मांग
गौतमबुद्धनगर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की ओर से रविवार को हल्दौनी में “नारी शक्ति मिशन” के तहत “आधी आबादी, पूरी भागीदारी” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। सड़क, जल निकासी, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, स्ट्रीट लाइट और जलभराव से जुड़ी समस्याओं की जानकारी पदाधिकारियों को दी गई।
महिलाओं ने बताया कि बारिश के बाद कई गलियों और रास्तों में पानी जमा हो जाता है। जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू समेत अन्य मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। महिलाओं के अनुसार जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है और लोगों का आवागमन भी प्रभावित होता है।
महिलाओं ने नियमित सफाई के साथ जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग रखी।
महिलाओं की भागीदारी जरूरी : डॉ. शशि यादव
समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में बराबर भागीदारी का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और आम जनता से जुड़ी समस्याओं को मजबूती से उठाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने “आधी आबादी, पूरी भागीदारी” अभियान के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने और सदस्यता अभियान को गति देने की बात कही। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें संबंधित स्तर पर उठाने की बात कही।
कार्यक्रम में डॉ. शशि यादव, अंजलि श्रीवास्तव, संजीदा बेगम, तबस्सुम, गुलशन, उमेश प्रधान, अश्वनी यादव, राजकुमार, एकराम खान, भोला ठाकुर पत्रकार सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।




