11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

20 फीट लंबा पाइप कंधे पर ले जाते समय हाईटेंशन लाइन से छू गया, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

फिरोजाबाद जनपद के थाना फरिहा क्षेत्र के ग्राम उलायतपुर में एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामनिवास पुत्र भीष्म पाल सिंह निवासी ग्राम उलायतपुर, तहसील जसराना के रूप में हुई है।
बताया गया है कि सोमवार शाम करीब 5 बजे रामनिवास अपनी समरसेबल के लिए लगभग 20 फीट लंबा लोहे का पाइप कंधे पर रखकर खेत की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव के रास्ते में गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से पाइप छू गया। पाइप में अचानक तेज करंट दौड़ गया, जिससे रामनिवास गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार रामनिवास अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और वृद्ध माता-पिता भी उन्हीं पर आश्रित थे। हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की




