मथुरा के कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज, अग्निशमन विभाग में शोक की लहर
फिरोजाबाद। जनपद के सिरसागंज फायर स्टेशन पर तैनात फायरमैन दीपक कुमार का बुधवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया।

मथुरा के कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज, अग्निशमन विभाग में शोक की लहर
फिरोजाबाद:
जनपद के फायर स्टेशन सिरसागंज पर तैनात फायरमैन दीपक कुमार का उपचार के दौरान निधन हो गया। वह ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और 03 फरवरी 2026 से 90 दिनों के मेडिकल अवकाश पर चल रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार का इलाज मथुरा स्थित कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। लंबे समय तक चले उपचार के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और बुधवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।
इस संबंध में मृतक के भाई अशोक कुमार ने 15 अप्रैल 2026 को शाम 5:57 बजे प्रभारी अग्निशमन अधिकारी फिरोजाबाद को फोन के माध्यम से उनके निधन की सूचना दी।
दीपक कुमार के निधन की खबर मिलते ही अग्निशमन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।




