में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से दादी और 2 वर्षीय नाती की मौत


में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से दादी और 2 वर्षीय नाती की मौत

लगातार बारिश के बीच घर के बाहर बैठे थे दोनों, ईंट की दीवार भरभराकर गिरी; मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम
फिरोजाबाद। जनपद के जसराना थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला मधु में घर के बाहर बैठी 56 वर्षीय सोमवती और उनके दो वर्षीय नाती कार्तिक पर अचानक ईंट की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, सोमवती दूध रखकर वापस आ रही थीं। इसी दौरान वह अपने दो वर्षीय नाती कार्तिक के पास पहुंचीं, तभी अचानक जर्जर ईंट की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे में दादी और नाती दोनों मलबे के नीचे दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।




