Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

शिकोहाबाद में आधी रात बैग-सीट कवर की दुकान में लगी आग, लोगों ने पानी डालकर बुझाई, हजारों का नुकसान

नगर पालिका के पास हुई घटना, आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, समय रहते आग पर पाया गया काबू

शिकोहाबाद में आधी रात बैग-सीट कवर की दुकान में लगी आग, लोगों ने पानी डालकर बुझाई, हजारों का नुकसान

Oplus_16908288

नगर पालिका के पास हुई घटना, आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, समय रहते आग पर पाया गया काबू

Oplus_16908288

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद।

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद नगर में शनिवार देर रात नगर पालिका के पास स्थित एक बैग एवं सीट कवर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर दुकानदार के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा बिना देर किए अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए।

स्थानीय लोगों के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा बैग, सीट कवर और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। आग की घटना में दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते आग को समय रहते काबू में कर लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से बच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!