शिकोहाबाद में पति ने बेल्चे से की पत्नी की निर्मम हत्या, बेटी बनी वारदात की चश्मदीद
घर में सो रही महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति फरार; पुलिस ने शुरू की तलाश

शिकोहाबाद में पति ने बेल्चे से की पत्नी की निर्मम हत्या, बेटी बनी वारदात की चश्मदीद
घर में सो रही महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति फरार; पुलिस ने शुरू की तलाश

फिरोजाबाद। जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रतापपुर रोड स्थित एक घर में कथित रूप से पति ने अपनी पत्नी की बेल्चे से वार कर हत्या कर दी। घटना के समय उनकी बेटी भी घर में मौजूद थी और वह इस पूरी वारदात की प्रत्यक्षदर्शी बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, महिला घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी पति ने उस पर बेल्चे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पास में सो रही बेटी ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही शिकोहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मृतका की बेटी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।




