फिरोजाबाद की सब्जी मंडी में भीषण आग, 40 से ज्यादा दुकानें जलकर राख
शिकोहाबाद क्षेत्र में देर रात मचा हड़कंप, कपड़ा दुकानें भी आईं चपेट में

फिरोजाबाद की सब्जी मंडी में भीषण आग, 40 से ज्यादा दुकानें जलकर राख
शिकोहाबाद क्षेत्र में देर रात मचा हड़कंप, कपड़ा दुकानें भी आईं चपेट में
फिरोजाबाद। जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 40 से अधिक सब्जी की दुकानें और 6 से 7 कपड़ा दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए और व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और जिले भर से एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की ओर इशारा कर रहे हैं।
राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।




