Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्य

फिरोजाबाद में अंबेडकर शोभायात्रा व परशुराम जयंती को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर नजर, भारी पुलिस बल तैनात

फिरोजाबाद में अंबेडकर शोभायात्रा व परशुराम जयंती को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

 

ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर नजर, भारी पुलिस बल तैनात

फिरोजाबाद | 19 अप्रैल 2026

फिरोजाबाद में डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा और भगवान परशुराम जयंती को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

इसी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में तैनात पुलिस बल को ब्रीफिंग दी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अन्य जनपदों से आए पुलिस बल और पीएसी भी मौजूद रहे।

पुलिस ने बताया कि पूरे जिले में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही सादा वेश में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने पर दें और बिना पुष्टि के कोई भी मैसेज शेयर न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!