Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

हरियाणा से बिहार जा रही 11 लाख की शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

405 लीटर हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब, दो कारें और दो अवैध तमंचे बरामद; अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा से बिहार जा रही 11 लाख की शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

405 लीटर हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब, दो कारें और दो अवैध तमंचे बरामद; अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। अवैध शराब तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 405 लीटर हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब, दो कारें और दो अवैध तमंचे बरामद किए हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना दक्षिण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मालगोदाम रोड से पहला तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने आयुष (20) पुत्र पंकज, निवासी पैडलेगंज, थाना कैंट, जनपद गोरखपुर को मालगोदाम रोड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 120 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की (करीब 180 लीटर), एक टोयोटा ग्लैंजा कार (BR-06 CW-5000) तथा 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता था और पहले भी कई बार ऐसी खेप पहुंचा चुका है।

हनुमानगढ़ी मंदिर मोड़ से दूसरी गिरफ्तारी

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने विशाल (23) पुत्र मदन बहादुर, निवासी सराय ख्वाजा, फरीदाबाद (हरियाणा) को कन्हैयानगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर मोड़ से गिरफ्तार किया। उसके पास से 25 पेटी रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब (करीब 225 लीटर), एक निसान मैग्नाइट कार (HR-51 CE-1787) तथा 12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।

विशाल ने भी पूछताछ में स्वीकार किया कि वह हरियाणा से शराब लाकर बिहार में बेचकर मुनाफा कमाता था।

आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा से बिहार तक शराब सप्लाई करने वाले इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। साथ ही इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!