Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने विधि छात्रों को दिया न्याय और सामाजिक उत्तरदायित्व का पाठ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के इंटर्नशिप कार्यक्रम में आयोजित संवाद सत्र, विद्यार्थियों को मिली न्यायिक व्यवस्था एवं नि:शुल्क विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी

जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने विधि छात्रों को दिया न्याय और सामाजिक उत्तरदायित्व का पाठ

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के इंटर्नशिप कार्यक्रम में आयोजित संवाद सत्र, विद्यार्थियों को मिली न्यायिक व्यवस्था एवं नि:शुल्क विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी

फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद में संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को विधि महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं के साथ एक प्रेरणादायी संवाद सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद डॉ. बब्बू सारंग ने की।

संवाद सत्र के दौरान डॉ. बब्बू सारंग ने विद्यार्थियों को न्यायिक व्यवस्था, विधिक सेवा संस्थाओं की भूमिका, नि:शुल्क विधिक सहायता की आवश्यकता तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय पहुंचाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधि व्यवसाय केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने अध्ययन काल का सदुपयोग करते हुए व्यावहारिक विधिक ज्ञान अर्जित करने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने न्यायिक सेवा, अधिवक्ता व्यवसाय एवं विधिक सहायता कार्यक्रमों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अध्यक्ष महोदय ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया।

कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद सुश्री योगेश शिवा ने भी छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा इंटर्नशिप कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी।

संवाद सत्र में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!