Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार

मटसेना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 8 तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद, एक आरोपी फरार

फिरोजाबाद में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार

मटसेना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 8 तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद, एक आरोपी फरार

फिरोजाबाद। जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मटसेना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं। जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना मटसेना पुलिस टीम रसीदपुर-कनैटा मार्ग पर एनएच-2 की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तीन युवकों को रोककर तलाशी ली, जिनके कब्जे से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरविन्द कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी थाना सकरौली जनपद एटा, अजय यादव उर्फ गिल्ला पुत्र मदन लाल निवासी बमरौली कटारा जनपद आगरा तथा श्रीकान्त उर्फ तव्वा पुत्र मोरध्वज निवासी थाना बरहन जनपद आगरा के रूप में की है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल 32 बोर, 2 मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस 32 बोर, 1 रिवॉल्वर 32 बोर, 3 तमंचे 12 बोर, 10 जिंदा कारतूस 12 बोर, 5 तमंचे 315 बोर तथा 8 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बरामद हथियार रामू और मनोज नामक व्यक्तियों से खरीदना बताया है। पुलिस फरार आरोपी गौरव तथा हथियार सप्लाई करने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मटसेना में मु0अ0सं0 159/2026, धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!