Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

बाल श्रम के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश, श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर डीएम का जोर

कलेक्ट्रेट सभागार में श्रमबंधु, बालश्रम एवं बंधुआ श्रम सतर्कता समिति की बैठक; 8 घंटे कार्य, साप्ताहिक अवकाश और श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर दिए निर्देश

बाल श्रम के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश, श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर डीएम का जोर

कलेक्ट्रेट सभागार में श्रमबंधु, बालश्रम एवं बंधुआ श्रम सतर्कता समिति की बैठक; 8 घंटे कार्य, साप्ताहिक अवकाश और श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर दिए निर्देश

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनपदीय श्रमबंधु, बालश्रम एवं बंधुआ श्रम सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिक हित में संचालित सरकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा से पहले निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन को लेकर विशेष चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन, नियोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई, चिन्हित बाल श्रमिकों के पुनर्वास तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ नियमित निरीक्षण एवं अभियान चलाने के निर्देश दिए। बाल श्रम से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा आमजन को बाल श्रम के दुष्प्रभावों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने को भी कहा गया।

उन्होंने श्रम वादों का समय से निस्तारण कराने तथा एनएलआरएम स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत शिविर लगाकर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने कार्यस्थलों पर श्रमिकों के लिए 8 घंटे के कार्य नियम का कड़ाई से पालन कराने और साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही अधिक से अधिक कारखानों में श्रमिकों के ईएसआई कार्ड बनवाने और स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए गए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत कारखानों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, सहायक निदेशक कारखाना और प्रभारी ईएसआईसी फिरोजाबाद को संयुक्त रूप से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी रामबदन राम, जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथलेष सिंह, उपायुक्त उद्योग संध्या, सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार, सहायक निदेशक कारखाना नितिन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!