थाना दक्षिण पुलिस ने 40 जुआ, 62 आबकारी और 468 आयुध मामलों से संबंधित माल का कराया निस्तारण
244 लीटर अवैध शराब समेत अवैध शस्त्रों का नियमानुसार विनष्टीकरण, जुआ मामलों में बरामद ₹16,785 राजकीय कोषागार में जमा होंगे

थाना दक्षिण पुलिस ने 40 जुआ, 62 आबकारी और 468 आयुध मामलों से संबंधित माल का कराया निस्तारण
244 लीटर अवैध शराब समेत अवैध शस्त्रों का नियमानुसार विनष्टीकरण, जुआ मामलों में बरामद ₹16,785 राजकीय कोषागार में जमा होंगे
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के निस्तारण एवं विनष्टीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर पुराने मामलों से संबंधित माल का नियमानुसार निस्तारण कराया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पर विगत वर्षों में पंजीकृत जुआ अधिनियम के 40 अभियोगों में बरामद माल का निस्तारण कराया गया। इन मामलों में बरामद ₹16,785 की धनराशि को नियमानुसार राजकीय कोषागार में जमा कराया जाएगा।
इसके अलावा आबकारी अधिनियम से संबंधित 62 अभियोगों में बरामद कुल 244 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है, का भी नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।
वहीं, आयुध अधिनियम के 468 अभियोगों से संबंधित अवैध शस्त्रों का भी नियमानुसार निस्तारण कराया गया।
माल के निस्तारण एवं विनष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह, थाना दक्षिण प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह, आबकारी निरीक्षक एमपी सिंह तथा थाना दक्षिण के हेड मोहर्रिर राममोहन भारती और वसीम खां मौजूद रहे।
निस्तारित माल में जुआ अधिनियम के 40 मामलों से संबंधित बरामद माल, आबकारी अधिनियम के 62 मामलों से संबंधित 244 लीटर अवैध शराब और आयुध अधिनियम के 468 मामलों से संबंधित अवैध शस्त्र शामिल रहे।
PCT News Digital | Pink City Times




