वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब ने पाठशालाओं में वितरित की निःशुल्क शिक्षण सामग्री
फिरोजाबाद। शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों की मदद के उद्देश्य से वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब द्वारा विभिन्न पाठशालाओं में निःशुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। क्लब की इस पहल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष मोहन शंखवार ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से क्लब द्वारा पाठशालाओं में निःशुल्क शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष गायत्री शंखवार, एडवोकेट डॉ. जफर आलम, एडवोकेट गुरुचरण गौतम, एस.एन. कौल, विद्याराम शंखवार, आलोक शंखवार, एडवोकेट संध्या चौहान, कुलदीप शंखवार, मोहिनी शंखवार, नेहा शंखवार, चांदनी शंखवार, पूनम शंखवार, मोहिनी इन्द्रा नगर, अनुराधा, आकाश शंखवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में Larvi शिशु पाठशाला के बच्चों को भी शिक्षण सामग्री वितरित की गई। क्लब के सदस्यों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

क्लब अध्यक्ष मोहन शंखवार ने सभी सहयोगियों एवं शुभचिंतकों से इस सामाजिक एवं शैक्षिक अभियान को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद और सहयोग की अपील की।
Pink City Times | PCT News
शिक्षा के साथ समाज सेवा की ओर एक सार्थक कदम।