Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में डिजिटल जनगणना का शुभारंभ, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्वयं दर्ज किया पहला विवरण

फिरोजाबाद में डिजिटल जनगणना का शुभारंभ, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्वयं दर्ज किया पहला विवरण

फिरोजाबाद में डिजिटल जनगणना अभियान का विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सबसे पहले स्वयं का विवरण डिजिटल पोर्टल पर दर्ज कर स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक तकनीक पर आधारित है। उन्होंने बताया कि डिजिटल व्यवस्था से आंकड़ों का संकलन अधिक सटीक और पारदर्शी होगा। साथ ही यह भविष्य की विकास योजनाओं और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं बल्कि देश के विकास की मजबूत नींव है। प्रत्येक नागरिक की भागीदारी इसमें आवश्यक है ताकि सही और व्यापक जानकारी सरकार तक पहुंच सके।

उन्होंने सभी प्रगणकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डोर टू डोर सर्वे के दौरान पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी परिवार या व्यक्ति जनगणना से वंचित न रह जाए।

प्रशासन की ओर से नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!