Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

कांची क्लब ने मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों को भेंट किया कैरम बोर्ड, सर्वांगीण विकास की दिशा में बढ़ाया कदम

खेल के माध्यम से बच्चों के मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक विकास को मिलेगा प्रोत्साहन, क्लब की सदस्यों ने विद्यालय पहुंचकर किया प्रेरक सहयोग

कांची क्लब ने मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों को भेंट किया कैरम बोर्ड, सर्वांगीण विकास की दिशा में बढ़ाया कदम

खेल के माध्यम से बच्चों के मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक विकास को मिलेगा प्रोत्साहन, क्लब की सदस्यों ने विद्यालय पहुंचकर किया प्रेरक सहयोग

फिरोजाबाद।

सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए कांची क्लब की सदस्यों ने मूक-बधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से एक कैरम बोर्ड भेंट किया। क्लब की इस पहल का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को खेल के माध्यम से मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।

क्लब की सदस्यों ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, एकाग्रता, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम भी है। कैरम बोर्ड मिलने से विद्यालय के बच्चों को नई गतिविधि के साथ सीखने और आपसी सहभागिता का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कांची क्लब की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के ऐसे सहयोग से बच्चों का उत्साह बढ़ता है तथा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में वंदना गुप्ता, सारिका, पूजा, शिल्पी, अंजना, निशा सहित कांची क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!